National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 2:06 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 2:06 am

दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ब्रम्हभोज पर यथार्थ गीता पाठ

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ब्रम्हभोज पर यथार्थ गीता पाठ

बांकेलाल मौर्य ग्राम विकास अधिकारी के घर आयोजन


गृह प्रवेश हो या शादी विवाह, पूजा पाठ हो या तीज त्यौहार, जन्मदिन हो या ब्रम्हभोज सभी अवसरों पर भाविक जन यथार्थ गीता पाठ का आयोजन किया करते हैं । यहां तक कि सामाजिक धार्मिक राजनैतिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी यथार्थ गीता का आयोजन श्रद्धालुओं द्वारा कराया जाता है। इसी सुंदर परम्परा का अनुकरण करते हुए आज बूढ़नपुर तहसील अंतर्गत देउरपुर सराय निवासी ग्राम विकास अधिकारी बाबूलाल मौर्य के दिवंगत पिता तीर्थराज मौर्य की आत्मा की शांति हेतु ब्रम्हभोज पर यथार्थ गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन यथार्थ गीता वितरण किया गया। इस यथार्थ गीता आयोजन में श्री परमहंस आश्रम मुस्तफाबाद के भक्तगण ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सर्वविदित है कि यथार्थ गीता ईश्वरीय आदेश से विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित समय के महापुरुष कालजयी परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज द्वारा लिखी गई है। यथार्थ गीता महर्षि वेदव्यास कृत श्रीमद्भागवत गीता का भाष्य है । जिसे उस समय के महापुरुष महर्षि वेदव्यास ने श्रृति ज्ञान की परंपरा को तोड़ते हुए चौथी शताब्दी ईसा पूर्व अर्थात द्वापर युग में लिखा था । जिसमें कुरुक्षेत्र में कौरवों और पांडवों दोनों सेनाओं के मध्य युद्ध लड़ने में संशय ग्रस्त शिष्य अर्जुन को भगवान श्रीकृष्ण का उपदेश है। तब से लेकर आज तक 21 वीं सदी के इस धार्मिक झंझावात में पूज्य गुरुदेव भगवान द्वारा रचित यथार्थ गीता आज संसार को एक स्थिर, शास्वत,कालजयी निर्विवाद मानवमात्र का एकमात्र धर्म शास्त्र दिया है। जिसको पढ़ने से संसार धार्मिक प्रभामंडल से आलोकित होने लगता है। यथार्थ गीता संसार के जीवन में एक ऐसा चिराग है जिससे संसार का लौकिक और पारलौकिक जीवन सदा प्रकाशित रहता है। यथार्थ गीता में एक ईश्वर की आराधना, और उस एक ईश्वर को पाने की विधि विशेष का चित्रण, ओम जप, सद्गुरु का ध्यान , यज्ञ, कर्म, धर्म, जाति आदि की शास्वत व्याख्या निहित है। पूज्य गुरुदेव भगवान परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज यथार्थ गीता को चार वार आवृत्ति पर बल देते हैं। चार बार आवृत्ति से भगवान उस भाविक के ह्रदय से रथी हो जाते हैं और उसको उठाने बैठाने जगाने सोवाने हर खतरों से अवगत कराने और उस खतरों से बचाते रहते हैं । चाहे कितना भी जन्म लगे परमात्मपर्यंत की दूरी तय होने तक भगवान हृदय से रथी रहते हैं। उसका साथ उसके हर जन्म तक उसके साथ रहते हैं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।