National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 25, 2026 3:35 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 25, 2026 3:35 pm

Breaking newsचोरी की मो0 सा0 व दुकान से नकदी चोरी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

थाना सहसपुर देहरादून
दिनांक 02.04.24

चोरी की मो0 सा0 व दुकान से नकदी चोरी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

दिनांक 29.03.24 को वादी श्री जयदीप राणा पुत्र स्व0 श्री हरबान सिह राणा निवासी ग्राम व पो0 ओ0 खुशहालपुर थाना सहसपुर द्वारा तहरीरी सूचना दी कि मेरा कृष्णा राणा नाम का ढाबा खुशहालपुर चकराता रोड पर है जिस पर अज्ञात चोरो द्वारा ढाबे का चैनल तोड़कर व सटर फाड़कर व गल्ले मे रखे 6000/- रुपये, इन्डेक्शन का चूल्हा, टोन्टी चोरी कर ली है की लाकर दाखिल की जिसकी विवेचना उ0नि0 विनय मित्तल द्वारा सम्पादित की जा रही है तथा दिनांक 31.03.24 को वादी श्री जितेन्द्र नेगी पुत्र केशर सिंह नेगी निवासी वार्ड न0 06 विवेक विहार हर्बर्टपुर थाना विकासनगर देहरादून की मो0 सा0 चोरी की तहरीरी सूचना पर थाना सहसपुर पर मु0अ0स0-103/24 पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना उ0नि0 सतेन्द्र भाटी द्वारा सम्पादित की जा रही है । कल दिनांक 01.04.24 को मु0अ0स0 94/24 के विवेचक उ0नि0 विनय मित्तल द्वारा अपनी टीम के साथ देर रात्रि मे शीतला नदी कच्चे रास्ते पर मुखबिर की सूचना पर चोरी की मो0सा0 के साथ 01 व्यक्ति अनिल राठौर पुत्र पदम सिंह राठौर निवासी बरोटीवाला थाना विकासनगर जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 01 अदद चाकू बरामद हुआ तथा अभियुक्त द्वारा पूछताछ मे नशे मे अपने साथी छोटा पुत्र सत्तू निवासी तिपरपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून के साथ मिलकर खुशहालपुर स्थित ढाबे का सटर तोड़कर 6000/- रुपये नकदी व पानी की टोन्टी चोरी करना बताया । जिससे उक्त घटना के 2000/- रुपये बरामद हुये ।तथा अभियुक्त अनिल राठौर द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर दिनांक 25.03.24 को धर्मावाला चौक से पेशन मो0सा0 चोरी करना बताया तथा उसी मो0 सा0 से रात मे खुशहालपुर जाकर कृष्णा ढाबे का सटर तोड़कर 6000/- रुपये नकदी व पानी की टोन्टी चोरी करना बताया । अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है तथा पूर्व मे भी हत्या, लूट, गैगस्टर, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध कारित कर चुका है ।

अभियुक्त का नाम पता —————
1.अनिल राठौर पुत्र पदम सिंह राठौर निवासी बरोटीवाला थाना विकासनगर जनपद देहरादून उम्र 35 वर्ष ।

फरार अभियुक्त ————
1.छोटा पुत्र सत्तू निवासी तिपरपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून

 

आपराधिक इतिहास अभियुक्त अनिल राठौर———–
1.मु0अ0स0 138/12 धारा 302/392/120 बी /411 भादवि थाना सहसपुर
2.मु0अ0स0 211/12 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना सहसपुर
3.मु0अ0स0 20/22 धारा 363/323/376 भादवि थाना सहसपुर
4.मु0अ0स0 65/2009 धारा 110 जी CRPC थाना विकासनगर
5.मु0अ0स0 128/09 धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा अधि0 थाना विकासनगर
6.मु0अ0स0 108/10 धारा 10 जी CRPC थाना विकासनगर
7.मु0अ0स0 27/12 धारा 406/120बी /323/504/506/ 411 भादवि थाना विकासनगर
8.मु0अ0स0 96/20 धारा 380/457/411 भादवि थाना विकासनगर

बरामदा माल——–
1-01 अदद मो0सा0 UK07V 5504 सम्बन्धित मु0अ0स0-103/24 धारा 379 /411 भादवि
2-2000/- रुपये सम्बन्धित मु0अ0स0-94/24 धारा 380/457/427 /411 भादवि
3-01 अदद चाकू सम्बन्धित मु0अ0स0-104/24 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट

पुलिस टीम ——-
1.श्री मुकेश त्यागी प्रभारी निरीक्षक थाना सहसपुर
2.श्री भुवन चन्द पुजारी व0उ0नि0 थाना सहसपुर
3.श्री विनय मित्तल उ0नि0 थाना सहसपुर (विवेचक)
4.कानि0 1274 विकास त्यागी थाना सहसपुर
5.कानि0 1105 नरेश पन्त थाना सहसपुर

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *