National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 10:06 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 10:06 pm

रा० महावि० अगरोड़ा में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

रा० महावि० अगरोड़ा में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल मे आज दिनांक 22 3.2024 को महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता समिति द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डाॅ0 अजय कुमार सिंह एवं कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय मतदाता जागरूकता समिति के संयोजक डाॅ0 राकेश रतूड़ी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत निबन्ध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। निबन्ध प्रतियोगिता में कु0 अनीशा, बी.एस-सी. द्वितीय सेमेस्टर द्वारा प्रथम, कु0 निकिता, बी.एस-सी. तृतीय वर्ष द्वितीय एवं सुमित चन्द, बी.एस-सी. चतुर्थ सेमेस्टर द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं पोस्टर प्रतियोगिता में कु0 कोमल, बी.एस-सी. द्वितीय सेमेस्टर प्रथम, अक्षय लाल बी.एस-सी. द्वितीय सेमेस्टर द्वितीय एंव कु0 ज्योति बी.एस-सी. द्वितीय सेमेस्टर द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबन्ध एवं पोस्टर प्रतियोगिता में डाॅ0 बबीता बंटवाण, सहायक प्राध्यापक, जन्तु विज्ञान एवं श्री छत्र सिंह कठा्यत सहायक प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय मतदाता जागरूकता समिति के सदस्य श्री छत्र सिंह कठायत् द्वारा छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र में मतदान एवं मतदाताओं की भूमिका के सन्दर्भ में व्याख्यान दिया गया। समिति संयोजक डाॅ0 राकेश रतूड़ी द्वारा प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को शत्र-प्रतिशत मतदान हेतु ‘मतदाता शपथ’ दिलवाई गई। प्रभारी प्राचार्य डाॅ0 अजय कुमार सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को मतदान में भागीदारी के पश्चात् स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।