National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 4:29 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 4:29 pm

हरिपुर स्थित जमुना तट पर लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति द्वारा यमुना कृष्ण धाम निर्माण के लिए जगाती परिवार कालसी ने एक विशाल भूखंड समिति के नाम दाननामा रजिस्टर चकराता के कार्यालय में दाखिल किया गया।

सम्पादक देवेन्द्र राय

देहरादून। कालसी।

हरिपुर स्थित जमुना तट पर लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति द्वारा यमुना कृष्ण धाम निर्माण के लिए जगाती परिवार कालसी ने एक विशाल भूखंड समिति के नाम दाननामा रजिस्टर चकराता के कार्यालय में दाखिल किया गया।


इस अवसर पर लोक पंचायत के वरिष्ठ सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कहा कि घाट निर्माण का कार्य सरकार के सहयोग से प्रारंभ किया जा रहा है जबकि जमुना कृष्ण धाम का निर्माण स्थानीय जनमानस के सहयोग से किया जाएगा। जिसके लिए पूर्व में जौनसार बावर के झुटाया गांव निवासी मोहर सिंह एवं केसर सिंह आदि के परिवार ने भूमि दान की थी। धाम निर्माण की व्यापकता को देखते हुए जगाती परिवार कालसी के गिरीश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल एवं उनकी माता बाला रानी अग्रवाल ने एक विशाल भूखंड यमुना कृष्ण धाम निर्माण के लिए हरिपुर स्थित यमुना तट पर दान किया है जिस पर भविष्य में विशाल यमुना कृष्ण धाम का निर्माण किया जाना है।
इस अवसर पर हरिपुर खत के स्याणा जगाती परिवार के दिनेश अग्रवाल ने कहा है कि उनके परिवार ने हमेशा ही धार्मिक कार्यों में अपना योगदान दिया है। उन्होंने लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति द्वारा बनाए जाने वाले धाम निर्माण के लिए हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया साथ ही यह भी कहा कि यदि भविष्य में धाम निर्माण के लिए और अधिक भूमि की जरूरत पड़ेगी तो वह उसे भी दान करने के लिए तैयार रहेंगे।
विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान ने कहा है कि हरिपुर में घाट निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है, इससे जौनसार बावर के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के रूप से विकसित होने से लाभ होगा जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
जमुना तीर्थ समिति के अध्यक्ष गंभीर सिंह चौहान ने दिनेश अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने समिति को जो भूखंड दान किया है उसे पर भविष्य में धाम निर्माण के साथ-साथ मां यमुना की पवित्रता बनाते हुए धार्मिक गतिविधियां प्रारंभ की जाएगी ताकि जौनसार बावर के प्रवेश द्वार में आध्यात्मिक जागरण की दृष्टि से लोगों का आवागमन हो और स्थानीय स्तर पर लोगों को स्वरोजगार प्राप्त हो।
इस अवसर पर सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के .एस चौहान, यमुना तीर्थ समिति के सचिव सतपाल सिंह चौहान, कालसी के पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्जुन सिंह चौहान, अनिल सिंह तोमर, प्रीतम सिंह चौहान, संतराम चौहान, चतर सिंह, अनिल राय, आदि सहित अंगों उपस्थित थे।
___________________

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7 सितम्बर 2023 को यमुना तट
पर हरीपुर में घाट निर्माण एवं जमुना कृष्ण धाम का विधिवत् शिलान्यास किया था। सामाजिक सरोकारों को समर्पित लोक पंचायत विगत 8 वर्षों से हरिपुर में घाट निर्माण के लिए प्रयासरत थी जिसका कार्य प्रारंभ हो चुका है। अब यमुना तट हरिपुर में विशाल “यमुना कृष्ण धाम” निर्माण के लिए लोक पंचायत प्रयासरत है जिसके लिए हरिपुर स्थित यमुना तट पर विशाल भूखंड भूमि दान स्वरूप यमुना तीर्थ समिति को प्राप्त हो चुकी है।

 

कालसी के जगाती परिवार ने जमुना कृष्ण धाम निर्माण के लिए लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति को विशाल भूखंड दान में दिया

चकराता में रजिस्टर के कार्यालय में समिति के पदाधिकारी को सोपा दननामा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।