उत्तराखंड एससी/एसटी एम्पलाइज फेडरेशन की कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी का गठन
हल्द्वानी, 22 नवंबर 2026। उत्तराखंड एससी/एसटी एम्पलाइज फेडरेशन की कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी के गठन हेतु आज राज्य अतिथि गृह (सर्किट हाउस), काठगोदाम, हल्द्वानी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह तोमर, प्रांतीय महासचिव इंजीनियर सुनीत सिंह, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह, संरक्षक श्री मदन शिल्पकार एवं श्री मोतीलाल डेगवाल तथा कुमाऊँ मंडल संयोजक श्री विनोद कुमार सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार एवं कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों की सहमति से कुमाऊँ मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई—
1. अध्यक्ष: इंजीनियर मनोज कुमार
2. वरिष्ठ उपाध्यक्ष: श्री महेंद्र टम्टा
3. उपाध्यक्ष (पुरुष): श्री किशन राम आर्य
4. उपाध्यक्ष (महिला): डॉ. रचना टम्टा
5. महासचिव: इंजीनियर सत्यपाल सिंह
6. कोषाध्यक्ष: श्री शंकर लाल
7. संरक्षक: इंजीनियर विनोद कुमार

बैठक में प्रांतीय नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को कुमाऊँ मंडल में और अधिक मजबूत करेंगे तथा एससी/एसटी कार्मिकों की समस्याओं, अधिकारों और हितों के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकारों, विशेषकर पदोन्नति में आरक्षण की बहाली के लिए संगठित प्रयास करने का संकल्प लिया।

उत्तराखंड एससी/एसटी एम्पलाइज फेडरेशन







