National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 15, 2026 9:50 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 15, 2026 9:50 am

व्यास मेले में गूंजेगी लोक संस्कृति की धूम, 8 सांस्कृतिक दलों को बुलाने की तैयारी

व्यास मेले में गूंजेगी लोक संस्कृति की धूम, 8 सांस्कृतिक दलों को बुलाने की तैयारी

 

  • 19 और 20 नवंबर को होगा दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, परशुराम मंदिर समिति ने जिला प्रशासन और संस्कृति विभाग से मांगी स्वीकृति

विकासनगर। जौनसार-बावर की समृद्ध लोक संस्कृति, गीत-संगीत और पारंपरिक कलाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम बोहरी, साहिया स्थित ऐतिहासिक भगवान श्री परशुराम मंदिर में आयोजित होने वाले व्यास मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। व्यास मेले के शुभ अवसर पर 19 और 20 नवंबर 2026 को दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भगवान श्री परशुराम मंदिर समिति ग्राम बोहरी की ओर से कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आठ सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित करने की योजना बनाई गई है। समिति के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने इस संबंध में जिलाधिकारी देहरादून और संस्कृति विभाग को पत्र भेजकर सांस्कृतिक दलों की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है।

 

समिति की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया है कि कार्यक्रम में कैबिनेट स्तर के मंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रतिदिन चार-चार सांस्कृतिक दलों को भेजने का अनुरोध किया गया है।

 

प्रस्तावित सांस्कृतिक दलों में किशन निराला, अरविंद राणा, स्पर्श लोक कला मंच, लोक गायक दिनेश चौहान, अंतर शाह और सचिन वर्मा सहित जौनसार-बावर सांस्कृतिक मंच के दलों को शामिल किया गया है।

 

समिति के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने कहा कि व्यास मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय लोक कलाकारों को मंच मिलेगा और नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

 

प्रस्तावित आठ सांस्कृतिक दलों में शामिल कलाकार:

 

किशन निराला – ग्राम बराड़

 

अरविंद राणा – ग्राम लाखामंडल

 

स्पर्श लोक कलामंच, ग्राम कानू – दल नायक भगत राणा

 

जय बिशु कलामंच, त्यूणी – दल नायक दुर्गा देव

 

दिनेश चौहान – ग्राम शिरवा

 

अंतर शाह – ग्राम संतौली इंद्रौली

 

सचिन वर्मा – ग्राम नागो

 

बांकी जौनसार-बावर सांस्कृतिक मंच – दल नायक अरविंद राणा

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *