National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 11, 2026 4:02 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 11, 2026 4:02 pm

मसूरी शहर कोतवाल ने होटल एसोसिएशन और व्यापारियों के साथ बैठक की

मसूरी शहर कोतवाल ने होटल एसोसिएशन और व्यापारियों के साथ बैठक की

देहरादून मसूरी।कोतवाली में होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ के साथ प्रभारी निरीक्षक ने बैठक कर शहर की समस्याओं पर चर्चा की औल सहयोग की अपेक्षा की ताकि शहर की कानून व्यवस्था सहित समस्याओं का समाधान हो सके
बैठक में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर सूचना देने, मालरोड पर उच्च स्तरीय सीसीटीवी कैमरा लगाने, पार्किंग की व्यव्स्था सुचारू करने पर्यटकों को देर रात्रि शराब न परोसने आदि समस्याओं पर गंभीर मंथन किया गया वहीं सुझाव भी दिए गये बैठक में निर्णय लिया गया कि होटल की पार्किंग, एंट्री, एग्जिट और रोड की साइड सीसीटीवी कैमरा लगाएंगे और उनकी क्षमता उच्चस्तरीय होनी चाहिए और 15 दिनों तक रिकार्ड रहना चाहिए, जो सीसीटीवी कैमरा लगाये उसमें रिकार्डिग के साथ आडियों भी होनी चाहिए, किसी भी होटल के प्रबंधक द्वारा सड़क पर कोई भी वाहन खड़ा नहीं करवाया जायेगा, वाहन अपने निश्चित पार्किंग पर ही खड़ा करवाएंगे जिनके पास पार्किंग नहीं है वे सार्वजनिक पार्किग में वाहन खड़े करवाये
साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना कोतवाली में दें ताकि शहर को अपराध मुक्त रखा जा सके
इस अवसर पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि पुलिस द्वारा की गई पहल काव्य स्वागत करते हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी होटल व्यवसाय नियमों का पालन करेंगे और पुलिस को पूरा सहयोग प्रदान करेंगे

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *