शक्तिषगढ़ ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”
श्री परमहंस आश्रम शक्तिषगढ़ में कमलेश बाबा का भंडारा
पूज्य श्री पर पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत अभिनन्दन एवं वंदन
विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित कालजयी धर्म-शास्त्र यथार्थ गीता के प्रणेता समय के तत्व द्रष्टा महापुरुष अनंत विभूषित ब्रह्मऋषि करुणा निधान परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज के कृपापात्र शिष्य श्री कमलेश बाबा ने विशाल भंडारे का आयोजन किये। श्री कमलेश बाबा श्री परमहंस आश्रम फत्तेपुर आजमगढ़ में पूज्य श्री के आदेश व कृपा से गीतोक्त साधना का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। पूज्य श्री गुरुदेव भगवान ने उनके समेत सभी भक्तों को आशीर्वाद दिये और यथार्थ गीता के मर्म को बताये। प्रवचन के दौरान पूज्य श्री गुरुदेव भगवान ने “*तुम चलो दिवाने देश”* नामक भजन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एक परमात्मा के लिए दीवानगी ही इहलोक से परलोक में पहुंचाता है। इह देश अर्थात मायिक गुरूत्वाकर्षण से परे परदेश अर्थात परमात्मदेव के देश में पहुंचा देता है। पूज्य श्री गुरुदेव भगवान ने बताया कि अनवरत सद्गुरु का ध्यान और ओम् राम अथवा शिव का जप करना चाहिए, भगवान को पाने की तड़प होनी चाहिए और मिले हुए वरदान स्वरूप इस काया को भजन में लगाकर भगवान का दीदार कर मां के गर्भ से मुक्त हो जाना चाहिए। “संत सदा उपदेश बतावें । घट अंदर दीदार करावैं।। पूज्य श्री गुरुदेव भगवान ने अपने उद्बोधन में बताया कि संत केवल परमात्मा के देश में पहुंचने का
मार्गदर्शक ही नहीं है बल्कि उनके तक पहुंचाने का सबसे बड़ा गारंटर है। शर्त केवल यही है कि आप अपने मन को सद्गुरु के समक्ष अर्पित कर दें। अर्पित के बाद मन सद्गुरु का हो जाता है इसके बाद सद्गुरु जैसी प्रेरणा करें उतना ही करना है। पूज्य श्री गुरुदेव भगवान पर श्री परमहंस आश्रम फत्तेपुर के कमलेश बाबा व भंडारे में आये सभी भक्तों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया व श्री सद्गुरु देव भगवान की जय के जयकारे भी लगाये गये।






