National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 14, 2026 6:03 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 14, 2026 6:03 am

 गैर जमानती वारंटों पर विकासनगर पुलिस की कार्रवाई, चार वारंटी गिरफ्तार

 गैर जमानती वारंटों पर विकासनगर पुलिस की कार्रवाई, चार वारंटी गिरफ्तार

 

विकासनगर (देहरादून)। न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को 12 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया। अब उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर ने अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया था। गठित टीमों ने कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार वारंटियों का विवरण

1. मुन्ना पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी कुरैशी मोहल्ला, जीवनगढ़, विकासनगर। उम्र 28 वर्ष। मुकदमा संख्या 561/2022, धारा 3/5/11 गौवंश संरक्षण अधिनियम।

 

2. *शौकीन पुत्र मोहम्मद हसन उर्फ सहीद, निवासी नवाबगढ़, विकासनगर। उम्र 27 वर्ष। मुकदमा संख्या 120/2019, धारा 379/411 भादवि

 

3. मोहम्मद सादिक पुत्र उमरदीन,निवासी ग्राम ढाकी सहसपुर, देहरादून। उम्र 34 वर्ष। मुकदमा संख्या 924/2023, धारा 138 एनआई एक्ट।

 

4. शमीम पुत्र स्वर्गीय शकील निवासी नवाबगढ़, विकासनगर। उम्र 33 वर्ष। मुकदमा संख्या 452/2018, धारा 380/457/511 भादवि

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

 

कार्रवाई में उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह गुसाईं, चौकी प्रभारी बाजार; उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह, चौकी प्रभारी डाकपत्थर; उपनिरीक्षक मयंक त्यागी, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर सहित हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र वर्तवाल तथा कांस्टेबल मनवीर भंडारी, सौरभ सैनी, दिनेश बाबू और पीआरडी जवान कलम सिंह शामिल रहे।

 

पुलिस के अनुसार न्यायालयों से जारी वारंटों की तामील और वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *