National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

October 25, 2026 1:57 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

October 25, 2026 1:57 pm

लाइनमैन बालकराम चौहान ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार, दो कांग्रेस नेताओं पर धमकी देने का आरोप

लाइनमैन बालकराम चौहान ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार, दो कांग्रेस नेताओं पर धमकी देने का आरोप

 

त्यूनी। विद्युत विभाग के त्यूनी सब-स्टेशन में कार्यरत लाइनमैन बालकराम चौहान ने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र देकर दो कांग्रेस नेताओं पर फोन पर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और परिवार को डराने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से अपने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बालकराम चौहान ग्राम छुमरा, खत देवगार, तहसील त्यूनी के निवासी हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि उनकी दोनों पुत्रियां दीक्षा और साक्षी पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूनी में क्रमशः बीए प्रथम और द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। दोनों ने महाविद्यालय के हालिया छात्रसंघ चुनाव में सचिव और सहसचिव पद पर चुनाव लड़ा था।

फोन पर धमकी देने का आरोप

शिकायत के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को शाम 8:23 बजे, 9 बजे और 9:15 बजे ग्राम बिरनाड, तहसील त्यूनी निवासी चमन सिंह और राजपाल सिंह ने बालकराम को फोन किया। आरोप है कि बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने उनकी पुत्रियों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराने का दबाव बनाया और ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बालकराम ने फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का आरोप भी लगाया है।

बिजली घर पहुंचकर धमकाने का दावा

बालकराम का कहना है कि उन्होंने फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल में सुरक्षित रखी है। उनके मुताबिक, रिकॉर्डिंग की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों ने नाराजगी जताते हुए परिवार को देख लेने की धमकी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उसी दिन कुछ अन्य लोगों के साथ आरोपी बिजली घर पहुंचे। वहां मौजूद कर्मचारी देवेश बिजल्वाण ने उन्हें बताया कि बालकराम बिजली घर से जा चुके हैं। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर बिजली घर में भी गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

परिवार की सुरक्षा की मांग

बालकराम चौहान ने प्रार्थना पत्र में स्वयं को दिव्यांग बताते हुए कहा कि घटना के बाद उनका परिवार भयभीत है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपने के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह रावत, जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रभाकर जोशी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख मठौर सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

नोट: मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के पक्ष पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा संबंधित पक्षों का जवाब उपलब्ध होने पर समाचार में शामिल किया जा सकता है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *