National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

October 9, 2026 5:13 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

October 9, 2026 5:13 am

मोर्चा के प्रयासों से पिटकुल में पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन देने के आदेश जार

मोर्चा के प्रयासों से पिटकुल में पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन देने के आदेश जार

 

जल विद्युत निगम में कार्यरत पूर्व सैनिकों को भी लाभ दिलाने के लिए संघर्षरत है जन संघर्ष मोर्चा : रघुनाथ सिंह नेग

 

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के प्रयासों से पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ देने के आदेश जारी हो गए हैं। इस उपलब्धि पर मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रमुख सचिव, ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम तथा पिटकुल के एमडी प्रकाश ध्यानी का आभार व्यक्त किया है।

नेगी ने बताया कि कुछ समय पूर्व जन संघर्ष मोर्चा ने प्रमुख सचिव, ऊर्जा और पिटकुल के प्रबंध निदेशक से मुलाकात कर उपनल के माध्यम से पिटकुल में कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ देने की मांग उठाई थी। मोर्चा के प्रयासों के बाद इस संबंध में आदेश जारी होना पूर्व सैनिकों के हित में महत्वपूर्ण कदम है।

 

उन्होंने कहा कि उपनल कर्मचारियों से संबंधित जनहित याचिका संख्या 116/2018, कुंदन सिंह बनाम उत्तराखंड राज्य एवं अन्य में माननीय उच्च न्यायालय ने उपनल के माध्यम से कार्यरत एवं प्रायोजित कार्मिकों को समान कार्य-समान वेतन सहित अन्य लाभ देने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में शासन ने 3 फरवरी 2026 को सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए थे

 

नेगी के अनुसार, अधिकांश विभागों एवं निगमों में इन निर्देशों का अनुपालन कर लिया गया था, लेकिन पिटकुल में कार्यरत पूर्व सैनिकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। मोर्चा ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष पूर्व सैनिकों का पक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि जन संघर्ष मोर्चा पूर्व सैनिकों के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रखेगा। मोर्चा को उम्मीद है कि जल विद्युत निगम में कार्यरत पूर्व सैनिकों को भी जल्द ही समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिल सकेगा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *