National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

October 5, 2026 4:27 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

October 5, 2026 4:27 am

मोर्चा के प्रयास से यूपीसीएल में पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का आदेश जारी

मोर्चा के प्रयास से यूपीसीएल में पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का आदेश जारी

 

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि मोर्चा के प्रयास से यूपीसीएल में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिए जाने के आदेश जारी हो गए हैं। उन्होंने इसके लिए प्रमुख सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम एवं यूपीसीएल के एमडी प्रकाश ध्यानी का आभार जताया।

नेगी ने बताया कि मोर्चा ने प्रमुख सचिव ऊर्जा से मुलाकात कर यूपीसीएल में कार्यरत उपनल के पूर्व सैनिक कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ देने की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशों तथा शासन के 3 फरवरी 2026 के आदेश के क्रम में विभागों एवं निगमों में उपनल के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिए जाने के निर्देश जारी किए गए थे।

नेगी के अनुसार ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों—यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल—में इस आदेश के अनुपालन को लेकर स्थिति लंबित थी। अब यूपीसीएल में आदेश जारी होने के बाद पूर्व सैनिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पिटकुल में कार्यरत पूर्व सैनिकों को भी जल्द ही समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलने की उम्मीद है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *