विकास नगर
पर्यावरण मित्रों की समस्याओं को लेकर उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने नगर पालिका प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
हरबर्टपुर
उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ शाखा हरबर्टपुर के तत्वावधान में पर्यावरण मित्रों एवं कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर के अधिशासी अधिकारी एवं अध्यक्ष को ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि पर्यावरण मित्रों की कई न्यायसंगत मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिसके कारण कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगे
वर्दी का भुगतान: शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन वर्दी पिछले 3 वर्षों से देय है, जिसका तत्काल बकाया भुगतान किया जाए।
बरसाती की सुविधा: कर्मचारियों को बरसाती (रेनकोट) की सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
नई भर्तियां: सीमा विस्तार के बाद भी नए पर्यावरण मित्रों की भर्ती नहीं की गई है, अतः सीमा विस्तार के अनुसार शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।
आवास सुविधा: पर्यावरण मित्रों को ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के अंतर्गत आवास की सुविधा प्रदान की जाए।
सामुदायिक भवन: पर्यावरण मित्रों के लिए सामुदायिक भवन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
स्वास्थ्य किट: सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा किट प्रदान की जाए।
चिकित्सा सुविधा: सभी कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा (मेडिकल कवर) का लाभ दिया जाए।
साप्ताहिक अवकाश: संविदा कर्मचारियों को नियमित रूप से साप्ताहिक अवकाश की सुविधा दी जाए।
नियमितीकरण: लंबे समय से कार्यरत पर्यावरण मित्रों को नियमित (पक्का) किया जाए।
मालिकाना हक: स्वामित्व योजना के अंतर्गत नगर पालिका की भूमि पर लंबे समय से निवास कर रहे पर्यावरण मित्रों को मालिकाना हक दिया जाए। अगर नगर पालिका परिषद पर्यावरण मित्रों के इन मांगों पर गौर नहीं करती है तो उन्होंने कहा कि हमें मजबूरन आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा
ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य—गुरुदेव, सतीश परछा, राजेश, सुमित, गौरव, प्रदीपकमार, अमोल, करनजीत, राजपाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।






