National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

October 1, 2026 5:09 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

October 1, 2026 5:09 am

देवभूमि लाखामंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

देवभूमि लाखामंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस
_स्कूलों में प्रभात फेरियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शहीदों को श्रद्धांजलि_
देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश की भांति देवभूमि लाखामंडल में भी 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर से बाजार तक भव्य प्रभात फेरी के साथ हुई। इस प्रभात फेरी में क्षेत्र के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लेकर भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल गूंज उठा और स्कूलों में हुए विविध कार्यक्रम
GIC इंटर कॉलेज,आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, अवनी पब्लिक स्कूल, प्रीतम मेमोरियल विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर,‌ प्राइमरी ‌ स्कूल आंगनवाड़ी,‌ कार्य करती नैनसी शर्मा‌ अनम सेंटर्स पुलिस चौकी ‌ इंचार्ज नवीन खन्ना एवं उनकी समस्त टीम
पटवारी चौकी ‌आयुर्वैदिक हॉस्पिटल ‌रोशनी गैस एजेंसी। आईटीआई लाखामंडल सहित क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के पश्चात देशभक्ति गीत,भाषण,नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए बच्चों ने अपने प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया इस अवसर पर आयुर्वैदिक हॉस्पिटल लाखामंडल के स्टाफ, समस्त ग्रामीणजन एवं क्षेत्रवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की कार्यक्रम के अंत में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले समस्त वीर शहीदों को शत-शत नमन किया गया और 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस कार्यक्रम के दोरान बचना शर्मा लाखामंडल भाजपा किसान‌ मोर्चा प्रदेश कार्य समिति‌ विशेष आमंत्रित सदस्य ने कहा कि भारत देश के‌ प्रधानमंत्री मोदी जी के “हर घर तिरंगा” अभियान और प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में देशभक्ति की भावना और मजबूत हुई है और बचना शर्मा ने समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है इस कार्यक्रम में समस्त क्षेत्रवासी ग्रामवासी समस्त स्कूलों के टीचर हर विभाग के अधिकारी भाजपा नेत्री बचना शर्मा लाखामंडल ‌ शांति प्रसाद चौहान ‌ ग्राम प्रधान बिना भट्ट संजय भट्ट केशव शर्मा ‌ राजेंद्र शर्मा दीवान सिंह ओमप्रकाश डब्लू आर्य ‌ घनश्याम पीरू‌ आर्य ‌ आदि मौजूद रहे ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *