National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:29 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:29 pm

डंडा की जगह झंडा, गोली की जगह जय निषाद राज की बोली– डाक्टर संजय निषाद 

वरिष्ठ पत्रकार एवं चिंतक बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

डंडा की जगह झंडा, गोली की जगह जय निषाद राज की बोली– डाक्टर संजय निषाद 

 

आरक्षण के लिए पागल बन जाओ घर से निकल कर सड़क पर आओ 

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डाक्टर संजय निषाद ने लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि भारतीय संविधान के अनुसूचित जातियों की सूची में 53 वें नंबर पर मझवार, 66 वें नंबर पर तुरैहा, जो निषाद समाज की ही पर्यायवाची शब्द हैं और भारत के कई राज्यों में अनुसूचित जाति का उन्हें दर्जा प्राप्त है और अनुसूचित जाति की हर सरकारी सुविधाएं उन्हें उपलब्ध है। लेकिन उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में हमारे समाज के साथ छल करके उन्हें पिछड़ी जातियों में कर दिया गया जो संविधान के नियमों का उल्लंघन है और हमारे निषाद समाज के साथ बेमानी है। डाक्टर संजय निषाद ने बताया कि पिछली सरकारों ने हमारे समाज के ही बल पर सरकार बनाया और हमारे समाज को अनुसूचित जाति में शामिल नहीं करके उनके साथ छल किया और परिणामस्वरूप आज वे दशकों से सत्ता से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि निषाद समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। आजादी के दौरान आने जाने का मुख्य मार्ग नदियां ही थी। हमारे पुरखों ने अंग्रेजों को नदियों में डुबो – डुबो कर मारा है और देश को आजाद कराने में हमारा समाज अग्रणी रहा है। लेकिन आजादी के बाद हमारे समाज के लोगों को यथोचित पारिश्रमिक नहीं मिला। लगभग 54 वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस ने हमारे समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा न देकर निषाद समाज के साथ अन्याय किया है उन्हें धोखा दिया है, उनके साथ छल किया है, इसीलिए आज कांग्रेस निषाद समाज के पाप ग्रह से ग्रसित है और दशकों से वनवास काल में जीवन व्यतीत करने को मजबूर है । इशारों इशारों में उन्होंने भाजपा सरकार को भी आड़े हाथों लिया और निषाद समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने के लिए वर्तमान सरकार पर दबाव बनाने के लिए संकल्पित हुए। डाक्टर संजय निषाद उठते -बैठते, चलते- फिरते, आवास पर हो या संसद से सड़क तक हर वक्त वे अपने समाज के लोगों को जागरूक करते रहते हैं। निषाद समाज के हित में आरक्षण हेतु आवाज उठाते रहते हैं। वे अपने समाज को बताते हैं कि आरक्षण के लिए पागल बन जाओ, फूलन की तरह पागल बन जाओ गोली की जगह बोली चलाओ अर्थात जय निषाद राज बोलो, डंडा की जगह झंडा उठाओ अर्थात निषाद पार्टी का झंडा उठाओ, निषाद पार्टी का चुनाव चिन्ह भोजन भरी थाली का बटन दबाओ । एलानिया वो कहते हैं ऐ निषादों जिस दिन से तुम ऐसा करने लगे उसी दिन से आरक्षण तुम्हारी कदम चूमेगी । शोषण तुम्हारा बंद हो जायेगा तुम्हारे बच्चे आईएएस पीसीएस इंजीनियर डाक्टर वकील मंत्री विधायक मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री इत्यादि ऊंचे-ऊंचे ओहदों पर जाएंगे। इसलिए घर से निकलो आरक्षण के लिए आवाज बुलंद करो। आरक्षण की तुम्हारी लड़ाई तुम्हें खुद लड़ना पड़ेगा इसलिए हाथ में निषाद पार्टी का झंडा मुंख में जय निषाद राज के नारों से निकलो आरक्षण मिलने तक रूको नहीं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।