National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 9:34 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 9:34 pm

चमोली तीसरी बार बने कंडारी व्यापार संघ अध्यक्ष।

 

तीसरी बार बने कंडारी व्यापार संघ अध्यक्ष।
रिपोर्ट —- सुरेन्द्र धनेत्रा।

नारायणबगड़, चमोली।
व्यापार संघ नारायणबगड़ के व्यापार संघ अध्यक्ष चुनाव में जयवीर कंडारी को व्यापारियों ने लगातार तीसरी बार अपना अध्यक्ष चुना।
रविवार अपराह्न को व्यापार संघ अध्यक्ष के चुनाव में तीन दावेदारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव पर्यवेक्षकों पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष दलीप सिंह नेगी,पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख दलवीर सिंह रावत, व्यापार संघ महामंत्री दिनेश कुमार पाल, टेक्सी यूनियन के संरक्षक रघुनाथ सिंह व त्रिलोक सिंह रावत की निगरानी में हुए चुनाव में कुल 104 व्यापारी उपस्थित रहे जिनमें से 96 व्यापारियों ने मतदान किया। जिसमें त्रिलोक सिंह को 03 मत,मनोज सती को 02 मत तथा जयवीर कंडारी को 90 व्यापारियों ने मतदान किया।इस तरह जयवीर कंडारी को व्यापारियों ने तीसरी बार अपना अध्यक्ष चुना। चुनाव संपन्न होने के बाद व्यापारियों ने चुने गए अध्यक्ष जयवीर कंडारी को फुल मालाओं से लाद कर हर्ष मनाते हुए मिठाइयां बांटी। मतदान से पूर्व तीनों प्रत्याशियों ने व्यापारियों के बीच अपने विचार रखकर मतदान की अपील की।इस अवसर पर तीसरी बार विजयी रहे जयवीर कंडारी ने अपने पिछले कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता सभी व्यापारियों को साथ लेकर व्यापारियों के हित में काम करना है जो वह पिछले कार्यकाल से ही करते हुए आए हैं जिसका पुरस्कार व्यापारियों ने उन्हें तीसरी बार चुनकर अपना आशीर्वाद दिया है और कहा कि जल्दी ही व्यापार संघ की नयीं कार्यकारिणी का चुनाव भी संपन्न करा लिया जाएगा।इस अवसर पर देवेंद्र सिंह मिंगवाल, पूर्व जेष्ठ उप प्रमुख मनवीर सिंह,शिशुपाल सिंह, पुष्कर सिंह,बिट्टू नेगी,बीरभरत सिंह, दीपेन्द्र सिंह नेगी,सुशीला देवी, रिंकू नेगी, हुकमसिंह, मुकेश कंडारी,बब्बू नेगी ,बलवीर लाल, शांति प्रसाद,डॉ ज्योति नेगी,मन्नू मनराल,मन्नू सिनवाल, प्रमोद नेगी,बीरेंद्र सिंह,तोताराम आदि बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *