National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:30 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:30 pm

चकराता में ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ

 

 

चकराता में ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ

 

चकराता, 21 जुलाई।

केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा चिल्ड्रन्स पार्क, चकराता में आयोजित तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ विषयक एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर कैंट बोर्ड चकराता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिपु दमन सिंह, उपाध्यक्ष अनिल चांदना तथा खंड विकास अधिकारी राकेश बिष्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब गांव आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनेंगे। उन्होंने लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने और कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

खंड विकास अधिकारी राकेश बिष्ट ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और विभागीय समन्वय से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के तहत जौनसार पब्लिक स्कूल, चकराता के विद्यार्थियों के बीच ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज का संदेश देते हुए आकर्षक और प्रेरणादायक चित्र प्रस्तुत किए।

 

कार्यक्रम स्थल पर बाल विकास विभाग, खंड विकास विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित सूचना स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों ने योजनाओं और सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में चित्र प्रदर्शनी, जन-जागरूकता गतिविधियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रतियोगिताएं और विभिन्न विभागों के सूचना स्टॉलों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।