National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 2, 2026 12:06 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 2, 2026 12:06 pm

सेपियंस स्कूल विकासनगर को CBSE ऑल इंडिया स्तर पर मिला ‘बेस्ट स्कूल अवार्ड’

सेपियंस स्कूल विकासनगर को CBSE ऑल इंडिया स्तर पर मिला ‘बेस्ट स्कूल अवार्ड’

 

विकासनगर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेपियंस स्कूल, विकासनगर ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। विद्यालय को सीबीएसई ऑल इंडिया स्तर पर एकेडमिक परफॉर्मेंस, अनुभवी शिक्षकों तथा उत्कृष्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार पर ‘बेस्ट स्कूल अवार्ड (AAAA)’ से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ा है।

विद्यालय की निदेशिका सुश्री रश्मि गोयल एवं प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने इस सम्मान का श्रेय विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत, समर्पण तथा टीम भावना को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

 

इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री रविकांत, अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी, श्रीमती रशिता संपरा, प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा, निदेशिका सुश्री रश्मि गोयल, श्रीमती नंदी बिष्ट, श्री अश्विनी कुमार एवं श्रीमती सुमावती उनियाल ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय परिवार ने इस सम्मान को सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *