National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

October 14, 2026 3:56 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

October 14, 2026 3:56 am

बगाण परिवार ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के प्रेम का दिया संदेश

बगाण परिवार ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के प्रेम का दिया संदेश

 

देहरादून। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व बगाण परिवार की ओर से धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परिवार के सभी सदस्य एक ही स्थान पर एकत्रित हुए और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर सदैव उनकी रक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया। परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करते हुए प्रेम, भाईचारे और पारिवारिक एकता का संदेश दिया।

परिवार के सदस्य एवं देहरादून जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए परिवार के साथ मिल-जुलकर त्योहार मनाने का संदेश दिया।

इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल खुशियों से सराबोर रहा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *