National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 11, 2026 4:18 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 11, 2026 4:18 pm

गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी का गठन 14 जून को देहरादून में होगा

गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी का गठन 14 जून को देहरादून में होगा

देहरादून। उत्तराखंड एससी/एसटी इम्प्लाईज फेडरेशन की गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी के गठन के लिए एक महत्वपूर्ण *बैठक का आयोजन 14 जून 2026 (रविवार) को ट्रांजिट हॉस्टल, रेसकोर्स, देहरादून* में किया जाएगा। बैठक में गढ़वाल मंडल के देहरादून , हरिद्वार, पौड़ी, चमोली, रूद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी जनपदों से संगठन के पदाधिकारी, कर्मचारी प्रतिनिधि एवं सदस्य भाग लेंगे।

बैठक में गढ़वाल मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किए जाने के साथ-साथ संगठन की भावी रणनीति, कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों तथा संगठन के विस्तार पर विचार-विमर्श किया जाएगा। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों एवं कर्मचारी प्रतिनिधियों से बैठक में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया है।

फेडरेशन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह तोमर, महासचिव सुनीत कुमार तथा महासचिव (वित्त) कमल कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी का गठन संगठन को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करेगा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *