National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 9, 2026 1:00 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 9, 2026 1:00 am

CEIR पोर्टल के माध्यम से कोतवाली विकासनगर पुलिस ने गुम हुए 07 मोबाइल फोन किए बरामद, स्वामियों को किए सुपुर्द

थाना – विकासनगर
जनपद – देहरादून
दिनांक – 07 जून 2026

CEIR पोर्टल के माध्यम से कोतवाली विकासनगर पुलिस ने गुम हुए 07 मोबाइल फोन किए बरामद, स्वामियों को किए सुपुर्द

कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा भारत सरकार के संचार साथी (CEIR पोर्टल) के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 07 जून 2026 को पुलिस टीम द्वारा 07 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,40,000/- है, सफलतापूर्वक बरामद कर संबंधित स्वामियों को सुपुर्द किए गए।

अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर मोबाइल स्वामियों एवं उनके परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा पुलिस की कार्यशैली की सराहना की गई।

उल्लेखनीय है कि कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा अब तक CEIR पोर्टल के माध्यम से कुल 70 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹15,00,000/- है, बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए जा चुके हैं।

कोतवाली विकासनगर पुलिस आम जनता से अपील करती है कि मोबाइल फोन खोने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *