National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

July 4, 2026 1:12 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

July 4, 2026 1:12 am

धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सहसपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सहसपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 सहसपुर, देहरादून | दिनांक: 18 मई 2026

कोतवाली सहसपुर पुलिस ने बद्रीपुर क्षेत्र में धारदार हथियार (पाठल) से जान से मारने की नियत से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 17 मई 2026 की है, जब 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि कार्तिक नामक युवक ने महेन्द्र पुत्र बहादुर सिंह निवासी बद्रीपुर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो चुका था। घायल को तत्काल विवेकानंद अस्पताल धर्मावाला ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में ग्राफिक एरा अस्पताल देहरादून रेफर किया गया।

पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार्तिक पुत्र रवि चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसी रात पौण्टा-देहरादून हाईवे अंडरपास, मेदनीपुर बद्रीपुर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (पाठल) भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 पुलिस टीम की सक्रियता से आरोपी जल्द गिरफ्तार

इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली सहसपुर पुलिस टीम की तत्परता और मुस्तैदी सराहनीय रही, जिसके चलते गंभीर घटना के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *