National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 4:53 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 4:53 pm

पच्छवादून में शिक्षा का परचम: सेपियंस विद्यालय ने रचा इतिहास, ज़िले को मिला पहला टॉपर

पच्छवादून में शिक्षा का परचम: सेपियंस विद्यालय ने रचा इतिहास, ज़िले को मिला पहला टॉपर

विकासनगर।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में सेपियंस विद्यालय, विकासनगर ने ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए पूरे पच्छवादून क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। पहली बार इस क्षेत्र से किसी विद्यालय ने देहरादून ज़िले का टॉपर दिया है, जिससे शिक्षा जगत में खुशी और गर्व का माहौल है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को सेपियंस विद्यालय की छात्रा विधि शर्मा ने संभव बनाया, जिन्होंने कला वर्ग में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देहरादून ज़िले में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस शानदार सफलता ने न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे पच्छवादून क्षेत्र को नई पहचान दिलाई है।

विद्यालय का इस वर्ष परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा। कुल 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया। वहीं कॉमर्स वर्ग में रिधिमा परमार ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय परिवार ने इसे पूरे पच्छवादून क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।

इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा, सचिव श्री रवि कांत सपरा, प्रबंधक श्रीमती रशिता सपरा, प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा, निदेशिका रश्मि गोयल, नंदी बिष्ट, श्री अश्विनी कुमार, श्रीमती बेबी राठौर एवं श्रीमती सुमालती उनियाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षकों के योगदान की सराहना की।

विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।