National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 8:48 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 8:48 am

विकासनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 6 वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी आज

विकासनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 6 वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी आज
देहरादून जिले के विकासनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कोतवाली विकासनगर पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित अलग-अलग पुलिस टीमों ने दबिश देकर कुल 6 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों पर चोरी, आर्म्स एक्ट और विद्युत अधिनियम जैसे विभिन्न मामलों में वाद दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार वारंटियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस अभियान में उपनिरीक्षक विवेक भंडारी, संदीप पंवार, रुबी मौर्य सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।
फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई को वारंटियों के खिलाफ सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *