National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 11, 2026 3:21 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 11, 2026 3:21 am

खेलकूद प्रतियोगिता में महिला कबड्डी में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें जिंद हरियाणा ने मेरठ की टीम को 32-23 के अंतर से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया

साहिया 6 जून

साहिया मिनी स्टेडियम में चल रही साहिया वैली क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा तीन दिवसीय कब्बड्डी खेल खूद प्रतियोगिता में इंडिया टीम एवं प्रो कब्बड्डी खिलाडी नितिन तोमर सहित 30 से अधिक प्रो कब्बड्डी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। महिला कबड्डी में जिद हरियाणा ने फाइनल मुकाबले में मेरठ की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही ओपन कब्बड्डी में 35 टीमों ने प्रतिभाग किया

खेलकूद प्रतियोगिता में महिला कबड्डी में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें जिंद हरियाणा ने मेरठ की टीम को 32-23 के अंतर से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। इसके साथ ही प्रथम स्थान प्राप्त कर 31 हजार का नगद पुरस्कार भी हासिल किया।वही दूसरे स्थान पर रही मेरठ की टीम ने 21 हजार रुपए इनाम के तौर पर प्राप्त किए। प्रथम पुरस्कार जिला पंचायत सदस्या गीता चौहान व दूसरा पुरस्कार समिति के संरक्षक सुरेश चौधरी द्वारा दिया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अनिल राय, कान्ति चौहान, सतपाल चौहान, अनील सिंह तोमर, बिरेंद्र सिंह पंवार, गजेन्द्र सिंह चौहान, कृपा राम बिष्ट, हुकम सिंह बिष्ट, ज्ञान सिंह राय, बलजीत संवई सहित कई लोग मौजूद थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *