National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 7:08 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 7:08 pm

हनोल में अखंड ज्योति प्रज्वलित कर प्रारंभ हुआ जागड़ा पर्व

हनोल में अखंड ज्योति प्रज्वलित कर प्रारंभ हुआ जागड़ा पर्व

चकराता ।जौनसार बावर के विभिन्न देवस्थानों पर महासू देवता का जागड़ा प्रारंभ हो चुका है। हनोल में आज अखंड ज्योति प्रज्वलित हो चुकी है। रात्रि में लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है जो रात्रि में देव जागरण कर महासू महाराज की स्तुति करेंगे।

आध्यात्मिक दृष्टि से जौनसार बावर में जागडे का विशेष महत्व है। विशेषकर हनोल, थैना, दसऊ, दोहा, आदि स्थानों पर कल देव स्नान किये जायेगे।

सामाजिक कार्यकर्ता भारत चौहान का कहना है कि आज सायं 4: बजे अखंड ज्योति प्रज्वलित हो चुकी है। उन्होंने कहा है कि हरिका तालिका तीज के दिन हनोल में रात्रि के समय विशेष उत्सव का आयोजन होता है। जहां पर बड़ी संख्या में शाटी और पाशी बिल के लोग उपस्थित होते हैं। भादो शुक्ल पक्ष चतुर्थी को विधिवत देव तथा देव चिन्हों का स्नान किया जाता है। जिस समय बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होते हैं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।