National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 10:47 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 10:47 am

“स्वास्थ्य मंत्री मस्त, जनता त्रस्त” – अस्पतालों की बदहाली पर जन संघर्ष मोर्चा का फूटा गुस्सा

“स्वास्थ्य मंत्री मस्त, जनता त्रस्त” – अस्पतालों की बदहाली पर जन संघर्ष मोर्चा का फूटा गुस्सा

 

विकासनगर, 05 अगस्त। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गिरती हालत और अस्पतालों में मौतों के सिलसिले पर जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पर तीखा हमला बोला है।

 

पत्रकारों से बातचीत में नेगी ने कहा कि—

 “राज्य के अस्पताल राम भरोसे चल रहे हैं, मंत्री जी मस्त हैं और जनता त्रस्त।”

लगातार हो रही मौतों, इलाज की कमी, लापरवाही और बदइंतजामी ने आम जनता को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन, इसके बावजूद स्वास्थ्य मंत्री की चुप्पी और उदासीनता बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

लगातार मौतें, पर कोई जवाबदेही नहीं

नेगी ने बताया कि बीते कुछ ही दिनों में दो गर्भवती महिलाओं की मौत, एक फौजी के बेटे की इलाज के अभाव में मौत, और ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों को समुचित इलाज नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि “ये तो वे घटनाएं हैं जो अखबारों की सुर्खियां बनीं, जबकि ऐसे अनगिनत मामले दबा दिए जाते हैं। क्या इन मौतों का जिम्मेदार कोई नहीं?”

“बड़े अस्पताल बन चुके हैं लूटपाट केंद्र”

नेगी ने कहा कि प्रदेश के कई बड़े अस्पतालों की हालत यह हो गई है कि वे इलाज के नाम पर खुले लूटपाट के केंद्र बन चुके हैं। मरीज घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई जैसी जांचें कराने में जान पर बन आती है। आयुष्मान योजना के नाम पर भी आम मरीज को बगैर सिफारिश ICU या वेंटिलेटर नहीं मिल रहा। सरकारी अस्पतालों में मरीजों के बैठने तक की समुचित व्यवस्था नहीं है, इलाज की बात तो दूर की कौड़ी बन गई है।

“स्वास्थ्य मंत्री जनता से मुंह मोड़ चुके हैं”

मोर्चा अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि—

स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग क्यों नहीं हो रही?

अस्पतालों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर क्यों नहीं बढ़ाया जा रहा?

 

डॉक्टरों और स्टाफ की जवाबदेही तय क्यों नहीं की जा रही?

 

 “मंत्री जी संगठन की राजनीति और व्यक्तिगत प्रचार में व्यस्त हैं, पर मरीजों की मौत उनके एजेंडे में नहीं है।”

 

मोर्चा की चेतावनी: “अब होगा जन-प्रहार”

नेगी ने तीखे लहजे में कहा कि यदि शीघ्र ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो मोर्चा प्रदेशव्यापी जनआंदोलन छेड़ेगा और मंत्री जी का “जीना हराम कर देगा”।

“अब केवल ज्ञापन और बयानबाज़ी नहीं, मोर्चा दो-दो हाथ करेगा।”

पत्रकार वार्ता में मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रवीण शर्मा ‘पिन्नी’ एवं भीम सिंह बिष्ट भी उपस्थित थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।