National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 9, 2026 3:11 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 9, 2026 3:11 am

सेवा से हटाए गए शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है

सेवा से हटाए गए शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है

उत्तराखंड विकास नगर

डाकपत्थर क्षेत्र शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट डाकपत्थर में सेवा से हटाए गए शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है विद्यालय परिसर के मुख्य गेट पर बैठे शिक्षकों ने आरोप लगाया कि 10 15 साल की सेवा के बाद उन्हें रंजिश के तहत हटाया जा रहा है जबकि मुख्य शिक्षा अधिकारी ने भी सेवा बहाल करने के निर्देश दिए उसके बाद भी विद्यालय के प्रबंधन समिति ने उन्हें बहाल नहीं किया जिसका संज्ञान लेकर आज जिला शिक्षा अधिकारी देहरादून आज शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डाकपत्थर में पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का धरना व प्रदर्शन करने का प्रबंधन समिति से वार्ता की वही विद्यालय के प्रबंधन समिति का कहना है बीते शिक्षा सत्र में विद्यालय में छात्रों के बीच हुई संघर्ष के बाद सीईओ ने जांच बिठाई थी विद्यालय को जांच रिपोर्ट बीते फरवरी माह में मिली जिसमें कुछ शिक्षकों की संलिप्तता भी पाई गई इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षकों की सेवा समाप्त की गई है वहीं शिक्षक गणों का कहना है हमारी सेवा बिना नोटिस व बिना कारण के आपसी रंजिश के तहत समाप्त की गई है आक्रोशित शिक्षकों ने विद्यालय प्रबंधन पर उनके खिलाफ रंजीस रखने का आरोप लगाया है शिक्षकों ने कहा उन्हें रंजिश के तहत सेवा से हटाया गया है जिससे उनके सामने परिवार के भरण पोषण का संकट पैदा हो गया है कहा कि अधिकांश शिक्षक उम्र के ऐसे पड़ाव पर आ चुके हैं जहां उन्हें रोजगार के नए अवसर तलाशना मुश्किल हो गया है प्रबंधन समिति एवं जिला शिक्षा अधिकारी देहरादून के वार्ता के बीच धरने पर बैठे शिक्षक एवं शिक्षिकाएं धरना परिसर से विद्यालय के कार्यालय में घुस गए और जिला शिक्षा अधिकारी का घेराव कर अपनी बात रखी और प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के साथ नोकझोंक भी हुई दोनों पक्षों के सुनने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इस विषय पर जांच के आदेश दे दिए हैं जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी धरना देने वालों में उर्मिला राणा राजेश चौहान शालू रमेश चंद कुसुम गॉड सुनील चौहान आदि लोग मौजूद हैं

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *