National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 5:58 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 5:58 pm

सेपियंस स्कूल विकासनगर तथा हरबर्टपुर में छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित रेस्क्यू सेशन

सेपियंस स्कूल विकासनगर तथा हरबर्टपुर में छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित रेस्क्यू सेशन

आज दिनांक 23 मई को सेपियंस स्कूल विकासनगर तथा सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर में कक्षा नवीं से बारहवीं के छात्र- छात्राओं के लिए एन डी आर एफ/ एस डी आर एफ की तरफ से एक आपदा प्रबंधन कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें विद्यार्थियों को आपात कालीन स्थिति तथा आपदाग्रस्त समस्याओं( आगजनी ,बाढ़,भूकंप,साइक्लोन) के निराकरण की जानकारी प्रदान की गई।

इस कार्यशाला “के सीनियर श्री सुरेश तोमर ने अपनी टीम ( पंकज बिष्ट, मनीष रमोना,हरदेव सिंह,सुभाष,कु० कमला,राहुल पांडे , मातवर सिंह, सूर्य प्रकाश, देवेन्द्र सिंह, विरेन्द्र कुमार,विक्रम सिंह )ने अपना बहुमूल्य समय प्रदान किया तथा बच्चों के मन में पैदा होने वाले संशय को भी दूर किया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कई प्रकार की ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान करना था जिससे वह भविष्य में आने वाली आपदाओं के निपटारे हेतु पूर्णतया सक्षम हो सकें ।

अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा तथा हरबर्टपुर प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल , उप प्रधानाचार्या श्रीमती गीती नेगी ने समस्त सेपियंस स्कूल की तरफ से पूरी टीम को अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए उनका आभार प्रकट किया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।