National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 22, 2026 3:00 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 22, 2026 3:00 am

सेपियंस स्कूल विकासनगर की सीनियर वॉलीबॉल बालक वर्ग टीम ने सहोदय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

सेपियंस स्कूल विकासनगर की सीनियर वॉलीबॉल बालक वर्ग टीम ने सहोदय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

 

एक बार फिर से विकास नगर की वॉलीबॉल सीनियर बालक वर्ग ने सहोदय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विकासनगर के सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल में आयोजित सीनियर वॉलीबॉल टूर्नामेंट में कुल 29 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेपियंस स्कूल विकासनगर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के छात्रों के इस शानदार प्रदर्शन पर अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा, प्रबंधक श्री रविकांत सपरा एवं रशिता सपरा ने टीम की सराहना की और शारीरिक प्रशिक्षक बी एस राय, संजय चौहान, सूरज चौहान को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

टीम को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में सतीश सर का विशेष योगदान रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा एवं निदेशक सुश्री रश्मि गोयल ने भी छात्रों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी तथा आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *