National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 7, 2026 7:14 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 7, 2026 7:14 pm

सेपियंस विद्यालय विकास नगर में टॉक शो का आयोजन

सेपियंस विद्यालय विकास नगर में टॉक शो का आयोजन

सेपियंस विद्यालय विकास नगर में आज दिनांक 8 मई दिन बृहस्पतिवार को कक्षा 12वीं के छात्र छात्राओं के लिए टॉक शो प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय प्रबंधक श्री रविकांत सपरा, श्रीमती रशिता सपरा तथा प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को पुष्पगुच्छ, सृमति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

दून मेडिकल कॉलेज के जाने-माने डॉक्टर अनुपमा आर्य (विभागाध्यक्षा),

डाॅक्टर शिव कुमार यादव, डाक्टर सुदीक्षा (असिस्टेंट प्रोफेसर) के द्वारा कक्षा दसवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की शैक्षिक समस्याओं का समाधान विचार विमर्श के माध्यम से किया गया। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों को डॉक्टरों के समक्ष प्रस्तुत किया जिसका उन्होंने बड़ी ही सहजता के साथ उत्तर देते हुए आज के विद्यार्थियों को मोबाइल से दूर रहने ,अपना लक्ष्य निर्धारण,खाने-पीने की आदतों में सुधार, निरंतर प्रयासरत,नियमित एवं संयमित जीवनशैली को ही आधार बताया ।

कार्यक्रम के मध्य में विद्यार्थियों द्वारा डॉक्टरों से विभिन्न स्तरीय प्रश्नों के माध्यम से अपनी शंकाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक रविकांत सपरा ,श्रीमती रशिता सपरा ,प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा, नंदी बिष्ट,मानसी पाल, आरती उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *