National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 22, 2026 3:18 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 22, 2026 3:18 am

सेपियंस विद्यालय में शिक्षकों के लिए ‘हेल्थ इज़ वेल्थ’ विषय पर कार्यशाला आयोजित

सेपियंस विद्यालय में शिक्षकों के लिए ‘हेल्थ इज़ वेल्थ’ विषय पर कार्यशाला आयोजित

सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में शिक्षकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ‘हेल्थ इज़ वेल्थ’ विषय पर एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन एवं कार्य-जीवन संतुलन के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में रेनाटस वेलनेस कंपनी से आए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने शिक्षकों को तनाव प्रबंधन, पोषणयुक्त आहार, मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक सक्रियता तथा रोगों की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि स्वस्थ शिक्षक ही विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चंदन सोलियाल (रीजनल हेड, उत्तराखंड – रेनाटस वेलनेस कंपनी) रहे। इस अवसर पर श्री सुमेश कपूर (निदेशक विकास वैली इंटरनेशनल जूनियर हाई स्कूल), श्री रवि कांत गोयल (प्रधानाचार्य, विकास वैली इंटरनेशनल जूनियर हाई स्कूल एवं आयुर्वेदिक चिकित्सक) तथा श्रीमती सपना कपूर (उप-प्रधानाचार्या विकास वैली इंटरनेशनल जूनियर हाई स्कूल) विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
सभी अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षकों को स्वस्थ दिनचर्या, सकारात्मक सोच एवं आत्म-देखभाल अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी जी ने सभी अतिथियों एवं विशेषज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान कर कहा कि ऐसी कार्यशालाएँ शिक्षकों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के विभु गोयल, विद्या जोशी, अदिति आले, पारुल,यश सिंघल, नितेश यादव, आशा गोसाई, वंदना आदि समस्त शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *