National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 12:44 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 12:44 am

सेपियंस विद्यालय में आपदा प्रबंधन कौशल एवं दंत चिकित्सा संबंधी शिविर का आयोजन

सेपियंस विद्यालय में आपदा प्रबंधन कौशल एवं दंत चिकित्सा संबंधी शिविर का आयोजन

सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में दिनांक 22 तथा 23 अप्रैल को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सप्ताह के उपलक्ष में दो दिवसीय दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ डेंटल साइंस कॉलेज, पोंटा साहिब के डाक्टर श्री बाशिद शाह के नेतृत्व में उनकी डाक्टर की टीम श्री तनिष्क पठानिया, सुरभि, श्रुति, बिपाशा, सफात, रिमझिम तथा शगुन के द्वारा कक्षा नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों की दंत संबंधी समस्याओं का समाधान दंत जांच तथा विचार विमर्श के माध्यम से किया गया। डॉक्टरों ने विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान बड़ी ही सहजता के साथ किया तथा खाने-पीने की आदतों में सुधार तथा नियमित एवं संयमित जीवनशैली को ही आधार बताया ।

साथ ही आज विद्यालय प्रांगण में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आपदा प्रबंधन कौशल संबंधी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। जिसके प्रस्तुतकर्ता श्री रघुनाथ सिंह जी थे जो कि भारतीय आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन सोसायटी के निदेशक हैं। उन्होंने दिल्ली के अधिकतर स्कूल, कॉलेज में तथा एन जी ओ में भी इस तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बाढ़, भूकंप, आग लगने तथा चोट लगने पर होने वाली हानियों से बचने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की जिससे विद्यार्थियों ने अपने आप को लाभान्वित महसूस किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल ने गणमान्य अतिथि श्री रघुनाथ सिंह एवं सभी डॉक्टरों का महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने तथा अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर विद्यालय उप प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी सहित अन्य अध्यापक सचिन पंवार, सुशांत गोदियाल,आशीष पंवार, अंकिता, नेहा कोठारी, बीना शर्मा, गीता बेलवाल, वंदना रावत, नितेश यादव, विकास पंवार, निशा चौहान, रमणीक सिंह, संध्या तोमर, मानसी परमार, अपर्णा शर्मा, मोनिका शर्मा उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *