National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 12:42 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 12:42 am

सेपियंस विद्यालय द्वारा पृथ्वी को स्वर्ग बनाने का सराहनीय प्रयास

सेपियंस विद्यालय द्वारा पृथ्वी को स्वर्ग बनाने का सराहनीय प्रयास

आज सेपियंस विद्यालय विकासनगर तथा हरबर्टपुर में *पृथ्वी दिवस* के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा छठी, आठवीं तथा नवमी के विद्यार्थियों द्वारा पृथ्वी दिवस विषय संबंधी विचार कविता भाषण तथा पृथ्वी और पर्यावरण को बचाने की प्रतिज्ञा ली गई। सेपियंस विद्यालय विकास नगर में एक लघु नाटक का भी आयोजन किया गया। इसी श्रृंखला में सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर तथा विकास नगर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कक्षा नवमी के विद्यार्थियों तथा एनसीसी के कैडेट्स के द्वारा प्लॉगिंग ड्राइव का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के लगभग 120 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । इसमें विद्यार्थियों द्वारा जॉगिंग व्यायाम के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान विद्यालय परिसर से विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल द्वारा हरी झंडी दिखाकर आरंभ किया गया जो हरबर्टपुर चौक से बीकानेर, कैनाल रोड, सहारनपुर रोड होते हुए वापस विद्यालय परिसर में समाप्त हुआ।इस कार्यक्रम का सफल संचालन उप प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी, विकास पंवार, निशा चौहान, आशीष पंवार , मीशिका तथा नितेश यादव द्वारा किया गया।

इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए कक्षा नर्सरी से यूकेजी के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में उपस्थित फूलों तथा फलों के वृक्षों को अपनी ही कक्षा अध्यापिकाओं के साथ पानी देकर पर्यावरण संरक्षण की इस श्रृंखला में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसी श्रृंखला में सेपियंस विद्यालय विकास नगर में भी एनसीसी विद्यार्थियों के द्वारा रैली का आयोजन किया गया जो विद्यालय परिसर से लाइन जीवन गढ़ तक की गई जिसमें विद्यालय से थर्ड ऑफिसर पूजा ठाकुर तथा सेकंड ऑफिसर प्रियंका जायसवाल का योगदान सराहनीय रहा।

अंत में सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल तथा विकास नगर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस की महत्ता बताते हुए प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *