National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 13, 2026 11:52 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 13, 2026 11:52 pm

सहोदय समूह की हिंदी भाषण प्रतियोगिता में सेपियंस स्कूल की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

सहोदय समूह की हिंदी भाषण प्रतियोगिता में सेपियंस स्कूल की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

डाकपत्थर स्थित सनरेज स्कूल में आयोजित सहोदय समूह द्वारा हिंदी भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 15 विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इस प्रतियोगिता में द सेपियंस स्कूल, हरबर्टपुर और विकासनगर की प्रतिभावान छात्राओं ने अद्भुत वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक उपलब्धियाँ हासिल कीं। जूनियर वर्ग में रीयांशी (हरबर्टपुर) ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया, वहीं सीनियर वर्ग में सुहानी (विकासनगर) ने शानदार प्रस्तुति द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर विकास नगर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा हरबर्टपुर प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी डायरेक्टर महोदया रश्मि गोयल एवं विद्यालय प्रबंधक ने दोनों छात्राओं, उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत भी है।

सभी अध्यापकों ने दोनों विजेता छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *