National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 5:58 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 5:58 pm

समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने खेलकूद जनकल्याणकारी योजनाएं एवं आपराधिक मामलों पर की सरकार की सराहना 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद प्रणव 

समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने खेलकूद जनकल्याणकारी योजनाएं एवं आपराधिक मामलों पर की सरकार की सराहना 

 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )खेल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश/ प्रभारी मंत्री अंबेडकर नगर गिरीश चंद यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में शासन के प्राथमिकता कार्यक्रमों, निर्माण कार्यों (सड़कों को छोड़कर) एवं कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, सामुदायिक शौचालय, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पेंशन, निराश्रित गोवंशों के संरक्षण, ऑपरेशन कायाकल्प, छात्रवृत्ति योजना सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, कृषि, पशुपालन विभाग, शिक्षा, मत्स्य ,पंचायती राज, ग्राम विकास, उर्जा, उद्यान, पर्यटन, समाज कल्याण, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम आदि विभागों द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विभागवार एवं योजनावार समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि सी. एम .युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत युवाओं को स्वरोजगार हेतु ऋण वितरण में जनपद अंबेडकरनगर प्रदेश में प्रथम रैंक एवं आवेदन स्वीकृत में द्वितीय रैंक पर है।फार्मर रजिस्ट्री में जनपद प्रदेश में शीर्ष पांच जनपदों की रैंकिंग में शामिल है। इसी प्रकार जनपद अंबेडकर नगर सीएम डैशबोर्ड की ओवरऑल (विकास कार्य एवं राजस्व) रैंकिंग में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी और आपके प्रेरणादाई नेतृत्व में जनपद अंबेडकर नगर निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को जनपद में रोस्टर के अनुरूप निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसान सम्मान निधि के प्रत्येक पात्र किसान को योजना से लाभान्वित करने, दैवीय आपदा यथा आग आदि से प्रभावित किसानों /नागरिकों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के प्रगतिशील कृषकों की सक्सेस स्टोरी बनाने और अन्य कृषकों को उससे प्रेरित करने तथा कृषि योजनाओ का व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा।

    उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग के नए शासनादेश के अनुरूप कुष्ठ रोगियों, दिव्यांगों, 40 वर्ष से कम उम्र विधवा आदि सहित नियमानुसार पात्रों को आवास योजना से लाभान्वित किया जाए। इस दौरान अवगत कराना है कि जनपद में प्रत्येक कुष्ठ रोगी को नियमानुसार आवास उपलब्ध कराया गया है।

    बैठक में प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को कमेटी बनाकर प्रत्येक माह रेंडमली एंबुलेंस की चेकिंग करने तथा एंबुलेंस में सभी उपकरणों की क्रियाशीलता एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जल जीवन मिशन के हर घर जल योजना के कार्यों को गति देने हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर नियमित फील्ड विजिट करने और प्रत्येक माह कार्यों के प्रगति एवं गुणवत्ता की निगरानी करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मंशानुसार प्रत्येक विकासखंड में बृहद गौ आश्रय स्थल बनाए जाने के दृष्टिगत अवशेष विकास खण्डों में भी स्थल का चयन कर बृहद गो आश्रय स्थल बनाने का प्रस्ताव भेजने तथा प्रत्येक आवारा पशुओं को गो आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाए। हर विकासखंड में मिनी स्टेडियम बनाए जाने का प्रस्तावित शासन को भेजा जाए। उन्होंने किसानों के जरूरत के अनुरूप सभी नहरों, माइनरों, रजवाहों में टेल तक पानी की पहुंच समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच प्रत्येक पात्र/ नागरिक तक सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन टीम भावना से कार्य करेगी, जिससे हर कल्याणकारी योजना का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुंचेगा और जनता खुशहाल होगी।प्रभारी मंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में अपराधों में गिरावट आई है। उन्होंने फरियादों की बातों को गंभीरता से सुनने तथा प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई करने और न्याय दिलाने हेतु निर्देशित किया।

         बैठक में जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी अनुपम सिंह द्वारा सीएम डैशबोर्ड के जिला अनुश्रवण पुस्तिका (विकास कार्यों से संबंधित) एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा का प्रस्तुतीकरण किया गया।

      बैठक में माननीय सदस्य विधान परिषद श्री हरिओम पांडे, माननीय विधायक कटेहरी श्री धर्मराज निषाद, माननीय सदस्य जिला पंचायत श्री श्याम सुंदर वर्मा (साधू वर्मा), जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल, प्रभारी वनाधिकारी उमेश चंद तिवारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. सदानंद गुप्ता तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।