National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 6:24 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 6:24 pm

समय के महापुरुष स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के चमत्कार 

शक्तिषगढ़ ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

समय के महापुरुष स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के चमत्कार 

सूक्ष्म शरीर से महापुरुष सदैव रहते हैं चाहे बुद्ध हो या भगवान राम हों या भगवान श्री कृष्ण, बजरंग बली हो या भगवान शिव,माता शबरी हों या माता मीरा सब सूक्ष्म शरीर से हर युग में विश्व के अणु अणु कण-कण में रहते हैं उन्हें याद करेंगे या उनका भजन करेंगे तो वे महापुरुष या भगवान समय के महापुरुष को लखा देंगे कि वे मेरे ही स्वरुप के हैं उनके पास जाओ उनसे ब्रह्मविद्या लो दीक्षा लो उनके शरण-शानिध्य में भजन करो, जो चाहोगे पा जाओगे। इसी से मिलता-जुलता एक चमत्कार विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित कालजयी धर्म-शास्त्र यथार्थ गीता के प्रणेता समय के तत्व द्रष्टा महापुरुष अनंत विभूषित ब्रह्मऋषि करुणा निधान परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज का है। एक बार नवम्बर 2009 की चमत्कारिक घटना है। मैं कुछ भक्तों के साथ श्री परमहंस आश्रम शक्तिषगढ़ के मुख्य गेट पर बाहर श्रद्धा भाव में खड़ा था। अकस्मात एक भगवाधारी बिना चरण पादुका के नंगे पांव हाथ में बिना तीर के धनुष लिए पूज्य श्री गुरुदेव भगवान के दर्शनार्थ आकर खड़े हुए। वे अकस्मात बोलने लगे कि मैं देवी का पुजारी हूं मैं कामाख्या देवी, मां वैष्णो देवी, मां काली देवी, मां अष्टभुजी, मां विंध्यवासिनी, मां मैहर देवी भारत में जहां -जहां जितनी भी देवी मां के मंदिर है सबका दर्शन नंगें पांव पैदल कर चुका हूं और इसी उद्देश्य से दर्शन-पूजन देवी मां का किया हूं कि देवी मां मुझे दिव्य वाण देंगी जिससे मैं संसार के दुष्टों का सर्वनाश करुंगा । उसी दौरान आश्रम के ही एक संत ने उनसे विनोद की मुद्रा में पूछा कि आपके पास तो धनुष है परन्तु वाण नहीं है, देवी मां ने आपको वाण दिया नहीं तो बिना वाण के कैसे दुष्टों का संहार करेंगे? तो उन्होंने उत्तर भाव में बताया कि मैं जब भारत में बनें सब देवी माताओं का दर्शन-पूजन कर लिया तो एक दिन मैं सोया था तभी स्वप्न में दुर्गा मां ने मुझे दिव्य दर्शन दिया और मैंने संसार में दुष्टों के संहार हेतु उनसे वाण मांगा तो उन्होंने मुझे मातृत्व भाव से आदेश दिया कि पुत्र मैं तुम्हें वाण नहीं दूंगी । इस समय इस संसार में समय के महापुरुष स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज हैं उनके पास जाओ वही तुम्हें दिव्य वाण देंगे और उनके शरण-शानिध्य में रहकर उनके आज्ञापालन में अहर्निश चलो। तो उन्हीं की आज्ञा का अनुपालन करते हुए मैं पूज्य श्री गुरुदेव भगवान स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज की शरण में आया हूं। उनकी बात सुनकर उपस्थित भाविक गण व महात्माजन उनको पूज्य श्री से मिलने का समय बताये और पूज्य श्री के चरणों में वे देवी के पुजारी शरणागत हुए और परमात्मप्राप्ति हेतु प्रयासरत हैं। ऐसे तमाम उदाहरण है कि पूज्य श्री के शरणागत जितने भी उनके सत्यान्वेशी शिष्य हैं उन्हें भी आकाशवाणी हुई है या उन्हें पूज्य श्री की शरण में जाने के लिए स्वप्न हुआ है। यहां तक कि भूत प्रेत भी पूछने पर बताते हैं कि समय के महापुरुष इस धरा पर इस समय पूज्य श्री गुरुदेव भगवान ही हैं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।