National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 8:52 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 8:52 pm

विधानसभा सचिवालय चलाने में नाकाम विधानसभाध्यक्ष दें इस्तीफा- मोर्चा  

विधानसभा सचिवालय चलाने में नाकाम विधानसभाध्यक्ष दें इस्तीफा- मोर्चा  

 

अधिकारी चला रहे सचिवालय को मनमर्जी से !  

 

न पत्रों का पता न रजिस्टर्ड डाक का पता !  

 

आयोग भी लगा रहा अधिकारियों को फटकार !

 

विकासनगर– जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिस तरह से विधानसभा सचिवालय चल रहा है, ऐसा प्रतीत होता है की पूरा सचिवालय ही लावारिश हो गया है ! विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूरी अधिकारियों पर नियंत्रण रखने में नाकाम हो चुकी हैं, जिसका फायदा उठाकर अधिकारी जनभावना/ जन सरोकार से जुड़े पत्रों को कूड़े का ढेर बना रहे हैं । कई मामलों में मा.सूचना आयोग भी विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों को फटकार लगा चुका है कि अपनी कार्य प्रणाली को सुधारें, लेकिन विधानसभाध्यक्ष की अनुभवहीनता एवं नकारापन अधिकारियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है ! विधानसभाध्यक्ष को जालसाजों/माफियाओं का बचाव करने से ही फुर्सत नहीं लग पा रही है ! देश के इतिहास में यह पहला उदाहरण है कि उच्चाधिकारी अपने मातहतों को 9-9 अनुस्मारक भेज रहे हैं, लेकिन उसका भी जवाब अधिकारी देने को तैयार नहीं हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विधानसभा सचिवालय कैसे चल रहा है ! मोर्चा विधानसभाध्यक्ष की नाकामी को लेकर उनसे इस्तीफे की मांग करता है | पत्रकार वार्ता में- हाजी असद एवं प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।