National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 8:01 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 8:01 pm

विकास नगर  में शूट होगी बॉलीवुड फ़िल्म The Last Year, बड़े कलाकार और संगीतकारों की टीम तैयार

विकास नगर  में शूट होगी बॉलीवुड फ़िल्म The Last Year, बड़े कलाकार और संगीतकारों की टीम तैयार

बॉलीवुड की नई हिंदी फ़िल्म “The Last Year” की पूरी शूटिंग जल्द ही विकासनगर क्षेत्र में की जाएगी। फ़िल्म यूनिट के मुताबिक, मुंबई से आने वाले कई कलाकार और तकनीकी टीम यहां कई महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माएगी। शूटिंग की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

फ़िल्म The Last Year के गानों की रिकॉर्डिंग इन दिनों मुंबई के स्टूडियो में तेजी से जारी है। फ़िल्म से जुड़ी प्रमुख टीम इस प्रकार है— संगीतकार: मोती सुल्तानपुरी

*संगीतविकास नगर  में शूट होगी बॉलीवुड फ़िल्म The Last Year, बड़े कलाकार और संगीतकारों की टीम तैयार*: हम,*निर्माता*: दुर्गा सिंह, सैम पटेल,*गायिका*: ऋचा शर्मा,*गायक*: उदित नारायण,*निर्देशक एंड एडिटर*: संजय जयसवाल

मशहूर प्लेबैक सिंगर ऋचा शर्मा और उदित नारायण द्वारा गाए जा रहे गानों की रिकॉर्डिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फ़िल्म से जुड़े लोगों के अनुसार, विकासनगर और आसपास के इलाकों में जल्द ही शूटिंग की शुरुआत होगी। स्थानीय लोगों में भी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। फ़िल्म The Last Year से जुड़े और अपडेट्स जल्द ही साझा किए जाएंगे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।