विकासनगर पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश
विकासनगर, देहरादून। माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 13 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया। उसे 14 अक्टूबर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाना था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर न्यायालयों से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की तामील के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आश मोहम्मद (32 वर्ष), पुत्र असगर, निवासी कुरैशी मोहल्ला, डाकपत्थर, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी डाकपत्थर, कांस्टेबल दिनेश बाबू और कांस्टेबल पदम शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की तामील के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।





