National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 29, 2026 10:00 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 29, 2026 10:00 pm

हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा मिलने पर लोक पंचायत ने दी बधाई

हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा मिलने पर लोक पंचायत ने दी बधाई

 

पश्मी। 29 नवंबर।

हिमाचल प्रदेश के हाटी समुदाय गीरी पार को जनजाति का दर्जा मिलने पर आज लोक पंचायत के वरिष्ठ सदस्यों ने पश्मी, सिरमौर पहुंचकर हाटी समुदाय से जुड़े लोगों को सम्मानित किया। इस मौके पर सदस्यों ने कहा कि यह जौनसार बावर और हाटी समुदाय के दोनों समुदायों में समानता आयेगी।

लोक पंचायत के वरिष्ठ सदस्य श्रीचंद शर्मा ने हिमाचल के हाटी समुदाय गीरी पार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जौनसार बावर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश के हाटी समुदाय की लोक संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाज समान हैं। जनजाति क्षेत्र घोषित होने से दोनों क्षेत्रों में और अधिक समानता आएगी। उन्होंने कहा कि जनजातीय आरक्षण दिलाने में अनेक लोगों ने अपना योगदान दिया है। उन लोगों का स्मरण करना भी आवश्यक है। श्री शर्मा ने कहा कि हिमाचल के पश्मी में चालदा महासू महाराज के प्रवास के दौरान ही हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा मिलना एक ऐतिहासिक घटना है।

हाटी समुदाय को जनजातीय का दर्जा दिलाने को लेकर तीन वर्षों से यह प्रकरण न्यायालय में लम्बीत था। चालदा महाराज के हिमाचल पश्मी में प्रवास के दौरान स्थानीय लोगों ने चालदा महाराज से विनती की थी कि चालदा महाराज के यहां प्रवास के दौरान ही यह मामला निस्तारित हो जाए चालदा महासू महाराज का यह चमत्कार ही कहा जा सकता है कि 3 दिसंबर को चालदा महाराज पश्मी से जौनसार बावर के मशक के लिए प्रस्थान कर रहे हैं और उससे पूर्व ही न्यायालय का यह निर्णय आना सब लोगों के लिए चर्चा का विषय है और इस देवता की विशेष कृपा मान रहे हैं।

इस मौके पर हाटी समुदाय के लंबरदार तंवर सिंह ने कहा कि 6 दशकों के बाद यह मांग पूरी हुई है। उन्होंने हिमाचल के सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों शाहिद जौनसार बाबर की जनता का भी आभार व्यक्त किया और इसे चालदा महासू महाराज की कृपा बताया।

इस मौके पर तंवर सिंह लंबरदार, रघुवीर सिंह चौहान, जगवीर सिंह, राम सिंह चौहान और ग्राम प्रधान प्रकाश चौहान, लोक पंचायत के वरिष्ठ सदस्य के.एस. चौहान, विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान, लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति के अध्यक्ष गंभीर सिंह चौहान, सचिव सतपाल चौहान, चमन नेगी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *