National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

October 23, 2026 12:30 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

October 23, 2026 12:30 pm

लाखामंडल के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का द्वार खुला बंद पड़ा राजकीय ITI लाखामंडल फिर से हुआ शुरू 20 सीटों पर एडमिशन शुरू

लाखामंडल के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का द्वार खुला बंद पड़ा राजकीय ITI लाखामंडल फिर से हुआ शुरू 20 सीटों पर एडमिशन शुरू

भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने जताया पीएम मोदी जी सीएम पुष्कर सिंह धामी जी और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा जी का आभार कहा मीडिया की वजह से सुनी गई हमारी आवाज चकराता विधानसभा के लाखामंडल क्षेत्र के युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। वर्षों से बंद पड़ा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ITI लाखामंडल को उत्तराखंड सरकार ने फिर से सुचारू रूप से संचालित कर दिया है। इससे क्षेत्र के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं का भविष्य संवरने जा रहा है, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। यह चकराता क्षेत्र के युवाओं के लिए ऐतिहासिक सौगात है।

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग उत्तराखंड के अधीन इस ITI में SCVT Craftsman Training Scheme के अंतर्गत सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।

प्रवेश की मुख्य जानकारी ट्रेड का नाम Fitter 2 वर्ष कुल सीटें 20

आवेदन शुरू होने की तिथि 09-10-2026

आवेदन शुल्क SC/ST के लिए मात्र ₹50/- और अन्य सभी श्रेणियों के लिए ₹75/- न्यूनतम आयु 14 वर्ष 01 सितम्बर 2026 को अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं। प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा।

भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने कहा हमने कई बार सरकार को मौखिक और लिखित में दिया है इस अवसर पर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य, देहरादून बचना शर्मा लाखामंडल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि

यह हमारे क्षेत्र के युवाओं के भविष्य का सवाल है। हमने कई बार ITI के संबंध में उत्तराखंड सरकार को मौखिक में तथा लिखित में बार-बार दिया है। आज सरकार ने हमारी तथा क्षेत्रवासियों की समस्याओं पर अमल करते हुए ITI को सुचारू रूप से संचालित किया है, इसके लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी और हमारे कैबिनेट मंत्री माननीय सौरभ बहुगुणा जी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूँ।

उन्होंने आगे कहा हम हमारे समस्त क्षेत्रवासी उत्तराखंड राज्य के समस्त प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हमारे क्षेत्र की हर समस्या को उजागर किया और सरकार तक हमारी आवाज को पहुंचाया। आज ITI जो सुचारू रूप से शुरू की गई है हम समस्त चकराता विधानसभा की जनता मीडिया का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं। आगे भी हमें प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से उम्मीद है कि हमारी हर जनहित की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में हमारा सहयोग करेंगे।बचना शर्मा ने बताया कि कई वर्षों से ITI बंद होने के कारण सरकार द्वारा सुचारू रूप से शुरू की गई सूचना कई युवाओं तक नहीं पहुंच पाई है। इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि एडमिशन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाए ताकि अधिक से अधिक युवा आवेदन कर सकें। भाजपा सरकार हर क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रही है। पहले हमारे बच्चों को ITI करने के लिए 100 किमी दूर जाना पड़ता था अब Fitter जैसे रोजगारपरक ट्रेड में 20 सीटें यहीं मिलेंगी। ITI के बाद On The Job Training, Apprenticeship मेला और रोजगार मेले के माध्यम से सीधे नौकरी के अवसर मिलेंगे इस खुशी के अवसर पर समस्त क्षेत्रवासी उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा नेत्री बचना शर्मा के साथ ग्राम प्रधान बिना भट्ट पूर्व प्रधान ओम प्रकाश पूर्व युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा नरेश बहुगुणा उत्तमचंद गौड़ मनोज गौड़ टिकाराम ‌ भगतराम शर्मा बहुगुणा पूर्व प्रधान सुरेश शर्मा फिल्म डायरेक्टर बाबू राम शर्मा घनश्याम आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *