यमुना कृष्ण धाम तक होगा मोटर मार्ग का निर्माण
-
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति ने भेंट की मां यमुना की प्रतिमा। सोपा मांग पत्र।
(हरिपुर। 20 अक्टूबर) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के यमुना कृष्ण धाम हरिपुर पहुंचने पर लोक पंचायत यमुना तीर्थ समिति ने उन्हें मांग पत्र सौंपकर माँ यमुना की प्रतिमा स्थल तक पहुंच मार्ग को सुगम बनाने की मांग की।
समिति ने अपने ज्ञापन में बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत हरिपुर घाट के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी परियोजना के अंतर्गत यमुना कृष्ण धाम परिसर में माँ यमुना जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। समिति के अध्यक्ष गंभीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रतिमा तक श्रद्धालुओं के सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए लगभग 40 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। यमुना जी की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से भी यह दीवार जरूरी है। जिस स्थान पर यह दीवार प्रस्तावित है, वह भूमि सिंचाई विभाग, उत्तराखंड की है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने यमुना कृष्ण धाम में लगी माँ यमुना की भव्य प्रतिमा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रतिमा के यहां स्थापित होने से पूरे क्षेत्र में शक्ति का संचार होगा और यह स्थल आध्यात्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा। श्री सतपाल महाराज ने आश्वासन दिया कि यमुना कृष्ण धाम के आसपास होने वाले सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।
समिति ने मंत्री से कहां कि सिंचाई विभाग को उक्त 40 मीटर सुरक्षा दीवार के निर्माण मूर्ति प्रांगण के समीप वाहनों के लिए पार्किंग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करें, जिससे माँ यमुना जी की मूर्ति तक पहुंच मार्ग सरल और सुरक्षित हो सके।
इस अवसर पर समिति सचिव सतपाल सिंह चौहान, श्रीचंद शर्मा, नैन सिंह राणा, गंभीर चौहान, प्रधान सूरत सिंह, सुनील वर्मा, राजन रावत,






