National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 6:46 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 6:46 am

राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर में जनपद स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न

राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर में जनपद स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न

संवादाता, राजेश तिवारी 

अम्बेडकरनगर सूचना विभाग 10 दिसंबर 2025। राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित जनपद स्तरीय भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय सदस्य विधान परिषद श्री हरिओम पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अत्यन्त गरिमामयी माहौल में संपन्न इस समारोह में समाज के सभी वर्गों के पात्र जोड़ों ने सामाजिक परम्पराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुसार वैवाहिक बंधन में बंधकर अपना नया जीवन आरंभ किया।

उत्तर प्रदेश सरकार की इस कल्याणकारी योजना का उद्देश्य गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले निर्धन, जरूरतमंद, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों की पुत्रियों के विवाह हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हुए सामाजिक समरसता एवं सर्वधर्म समभाव को बढ़ावा देना है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में समाज कल्याण विभाग, लखनऊ द्वारा जनपद अम्बेडकरनगर के लिए 579 जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष आज आयोजित भव्य समारोह में कुल 645 पात्र जोड़ों के विवाह प्रस्तावित था। इसके सापेक्ष आज कार्यक्रम में सम्मिलित 581 पात्र जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया।

इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर ₹1,00,000 की स्वीकृत धनराशि व्यय की जाती है, जिसमें ₹25,000 विवाह उपहार सामग्री हेतु, ₹15,000 आयोजन व्यय हेतु तथा ₹60,000 की धनराशि नवविवाहित कन्या के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की जाती है। कार्यक्रम के दौरान सभी जोड़ों को उपहार सामग्री भी वितरित की गई।

इस अवसर पर माननीय सदस्य विधान परिषद श्री हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा, जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री अभिजित आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री रंजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री आलोक उपाध्याय, अपर उप जिलाधिकारी अकबरपुर श्री राजेश कुमार, प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अकबरपुर श्री विशाल सारस्वत, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री विक्रम कौशल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके सफल एवं सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।