National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 5, 2026 10:03 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 5, 2026 10:03 pm

राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस

राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस

आज दिनांक 08/05/2025 को शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमण्डल,टिहरी गढ़वाल

प्रभारी प्राचार्य डॉ अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर “ऑन द साइड ऑफ ह्यूमैनिटी” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यूथ रेड क्रॉस की सह प्रभारी श्रीमती रश्मि के वक्तव्य से हुई। उन्होंने मानवता की परिभाषा एवं इसके विभिन्न पक्षों की जानकारी देते हुए बताया कि, रेड क्रॉस सोसायटी के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट एवं रेड क्रॉस सोसायटी मानवता के लिए सन् 1863 से कार्यरत हैं जिसके लिए इनको नोबेल पीस प्राइज भी मिल चुका है। इस प्रकार युद्ध की स्थिति में या आपदा की स्थिति में रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा लोगों की मदद की जाती है जिसमें रेस्क्यू, भोजन, प्राथमिक उपचार आदि जैसी मदद देना भी मानवता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। आगे प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि मानवता को अपने जीवन में उतारने के लिए हमें इस संकल्पना को हृदय से समझना पड़ता है। मंच संचालन करते हुए श्री जोगेंद्र कुमार ने छात्र छात्राओं को रेड क्रॉस की शपथ दिलाई एवं अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *