National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 8:34 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 8:34 am

मेहरावना गांव में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई — 80 देवदार स्लीपर जब्त 

मेहरावना गांव में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई — 80 देवदार स्लीपर जब्त 

उत्तराखंड चकराता 

चकराता ब्लॉक के मेहरावना गांव में वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए घर से लगभग 80 देवदार के स्लीपर बरामद किए हैं।

चकराता। वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मेहरावना गांव में छापामारी कर एक व्यक्ति के घर से लगभग 80 देवदार स्लीपर बरामद किए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, आरोपी अवैध रूप से देवदार की लकड़ी काटकर स्लीपर तैयार कर बिक्री की फिराक में था।

छापामारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। टीम ने सभी स्लीपरों को कब्जे में लेकर राजस्व मूल्यांकन की कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कटान और लकड़ी की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *