National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 7:38 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 7:38 pm

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर के पांच छात्र चयनित

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर के पांच छात्र चयनित

देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर के 5 छात्रों का चयन हुआ, जिन्हें योजना के तहत पंद्रह सौ रुपए की प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। देहरादून में आयोजित अंतिम ट्रायल में 8 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के करीब 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर के छात्र अनमोल पठानिया, वंश चौहान, अन्वेष राणा, शीतल राणा तथा युगांशी का चयन हुआ।

विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल ने आज प्रार्थना सभा में इन छात्रों की उपलब्धि को तथा विद्यालय खेलकूद प्रशिक्षक श्रीमती निशा चौहान को विद्यार्थियों को प्रेरित तथा उत्साहित करने के लिए सराहा। विद्यालय प्रधानाचार्या ने अन्य छात्रों को भी खेलकूद तथा शारीरिक गतिविधियों पर जोर देते हुए उनके महत्व से अवगत कराया ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या रश्मि गोयल, उप प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी तथा समस्त अध्यापकों ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।