National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 6, 2026 3:50 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 6, 2026 3:50 am

परेड ग्राउण्ड सरकारी स्कूल, भवन पर मरम्मत कार्य शुरू

 

देहरादून 16 मई, 2025 ।प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय परेड ग्राउंड में जर्जर छत का मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी सविन बसंल ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए, जिसके लिए डीएम ने लगभग 42 लाख की धनराशि स्वीकृत की। डीएम के निर्देश पर स्कूल मरम्मत कार्य प्रारम्भ हो गया है।

डीएम की पड़ी नजर तो संवरने लगे शिक्षा के मंदिर

परेडग्राउण्ड स्थित प्राथमिक एंव माध्यमिक सरकारी स्कूल के जर्जर भवन का मामला संज्ञान में आते ही जिलधिकारी सविन बसंल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तत्काल भवन मरम्मत की स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए जिसके फलस्वरूप कार्य प्रारम्भ हो गया है। जिलाधिकारी सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों की स्थिति प्रेषित करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मन्दिर में जहां देश का भावी भविष्य का निर्माण हो रहा है।

संज्ञान में आते ही डीएम ने दिया फंड, मरम्मत कार्य शुरू

लगभग 42 लाख की लागत से हो रहा है मरम्मत

उनको गुणवत्तायुक्त रखना है। साथ ही निर्देशित किया कि बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत भवन गुणवत्तायुक्त जरूरी हैं। यदि कहीं स्कूलों में कक्ष जर्जर हैं तो बच्चों को अन्यत्रं भवन में शिफ्ट किया जाए इसके लिए खण्ड शिखा अधिकारियों को जिम्मेदारी तय की गई है।

देश के भावी भविष्य तैयार करने वाले शिक्षा के मन्दिर होने ही चाहिए गुणवत्तायुक्त

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *