National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 7:15 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 7:15 pm

न्याय पंचायत उदपाल्टा के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 2025-26 ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का प्रारंभिक आधारभूत पांच दिवसीय प्रशिक्षण आज समाप्त हो गया है

साहिया,6 , दिसम्बर 

न्याय पंचायत उदपाल्टा के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 2025-26 ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का प्रारंभिक आधारभूत पांच दिवसीय प्रशिक्षण आज समाप्त हो गया है इसके तहत ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों से सम्बंधित जानकारियां दी गई। प्रशिक्षण में जल संचय, प्राकृतिक जल स्रोतों को सूखने से बचाने व पशुओं के लिए पेयजल व्यवस्था, प्राथमिक विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में संचालित योजनाओं का सही से निरीक्षण तथा बच्चों के हित में कार्य योजना बना कर पटल पर उतारने जैसे कई बिन्दुओं पर विचार से जानकारी दी गई।

सरदार महिपाल राजेन्द्र पीजी कालेज में चल रहे न्याय पंचायत उदपाल्टा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का प्रारंभिक आधारभूत पांच दिवसीय प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर राजेन्द्र सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों को धरातल पर कैसे और किस मद में कोन सा कार्य और कैसे कराएं जाने है इस पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पेयजल, सिंचाई, सुरक्षातमक कार्य, सीसी मार्ग, पंचायत में समूहों का गठन, मनरेगा व जल संरक्षण, पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था सहित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

वीपीडीओ सोनम फर्स्वाण ने भी इस प्रशिक्षण में सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं एवं उन योजनाओं को धरातल पर सही से उतारने की जानकारी दी।इस प्रशिक्षण में रानी गांव के प्रधान परम सिंह तोमर, साहिया नेवी की प्रधान बिंद्रा देवी, उदपाल्टा की प्रधान बबली राय, कुरोली के प्रधान रविन्द्र राय, उपरोली की प्रधान राधा देवी, ईच्छला के प्रधान अजब सिंह चौहान सहित कई प्रधान एवं पंचायत प्रतिनिधि मोजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *