National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 22, 2026 4:04 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 22, 2026 4:04 am

नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को सेलाकुई पुलिस ने किया गिरफ्तार 

 

बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस

 नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को सेलाकुई पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

निगम रोड सेलाकुई स्थित एक स्कूल की अध्यापिका द्वारा थाना सेलाकुई पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र सचिन कुमार तोमर द्वारा स्कूल में अध्यनरत नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में दिया गया, जिसके आधार पर थाना सेलाकुई पर *मु0अ0स0: 143/2025 धारा 65(2) बीएनएस 5(n)/6 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

घटना की संवेदनीशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी तथा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सचिन कुमार तोमर को सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

 

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

 

1- सचिन कुमार तोमर पुत्र स्व0 श्री कंवरपाल सिंह तोमर निवासी सेलाकुई उम्र 36 वर्ष।

 

1- वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार,

2- म०उ०नि० मीना रावत,

4- हे०कां० हरेंद्र सिंह,

5- कां० उपेंद्र भंडारी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *